Search

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया... मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें...

हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और संविधान का सिपाही बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें. New Delhi : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर आज शुक्रवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गयी. चुनावों के मद्देनजर सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, , पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपका वोट आपकी आवाज है

मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा. अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आयें. आपका वोट आपकी आवाज है.

अगली सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, मेरे प्यारे देशवासियों! देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है. आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों’ की, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और संविधान का सिपाही बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment