Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के लिए चुने गये चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की

Advertisement
Advertisement
 Thiruvanathapuram :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-गगनयान के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं. पीएम मोदी ने आज मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के दौरे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया.                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम ने चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख प्रदान किये

उन्होंने वीएसएससी में बताया कि प्रशांत बालाकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गये अंतरिक्ष यात्री हैं. उन्होंने इन चारों को अंतरिक्ष यात्री पंख प्रदान किये. प्रधानमंत्री ने इस दौरान इसरो के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा भी की. मोदी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ वीएसएससी में प्रदर्शित विभिन्न इसरो परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी देखी.

पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन किया

मोदी ने वीएसएससी में एक ट्राइसोनिक विंड टनल, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन भी किया.

 मिशन के लिए सैकड़ों पायलटों का टेस्ट हुआ था

बता दें कि गगनयान मिशन के लिए सैकड़ों पायलटों का टेस्ट हुआ था. इसके बाद उसमें से 12 को चुना गया.   इसके बाद इनका सेलेक्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में किया गया. इन पायलटों ने कई राउंड के सेलेक्शन प्रोसेस पूरा किया. इसके बाद ISRO और वायुसेना ने चार टेस्ट पायलट के नाम फाइनल किये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही