Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे, रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने स्वागत किया

 Brasilia :  प्रधानमंत्री मोदी आज मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे. यहां पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक सांबा रेगे नृत्य से किया गया. हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने उनका  स्वागत किया.जब पीएम मोदी अपने होटल पहुंचने तो वहां शिव तांडव स्तोत्र पाठ और भारतीय शास्त्रीय नृत्य क साथ उनका स्वागत किया गया.

 

 Uploaded Image

 

अपने स्वागत से भावविभोर होकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया. थोड़ी देर पहले ब्रासीलिया पहुंचा. भारतीय समुदाय ने यादगार स्वागत किया, यह दर्शाता है कि हमारे प्रवासी कितने भावुक हैं और वे अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं  पीएम ने अपने अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उत्साहित प्रवासी भारतीय तिरंगा थामे प्रधानमंत्री मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.

 


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,  अब राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जा रहा हूं. भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रपति लूला के साथ विस्तृत बातचीत करूंगा. मेरी ब्राजील यात्रा का रियो चरण बहुत उत्पादक रहा. हमने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श किया.

 

 

मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनके ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के माध्यम से इस मंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किये गये काम के लिए बधाई देता हूं. विश्व नेताओं के साथ मेरी द्विपक्षीय बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत की मित्रता को भी बढ़ावा देंगी.

 


पीएम मोदी ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को उच्च प्राथमिकता देने के लिए ब्रिक्स की प्रशंसा की

 

 
बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन(रियो डी जेनेरियो) में शामिल होने के बाद आज ब्राजील पहुंचे. भारतीय पीएम 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा पर हैं. पीएम  घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं. अभी ब्राजील आये हैं.

 

 

खबर है कि यहां से  पीएम नामीबिया जाएंगे. खबर है कि पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ व्यापार, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे
 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही