Search

 
 
 

पीएम मोदी G7 समिट में शामिल होने फ्रांस पहुंचे, इमैनुएल मैक्रों के साथ होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर में पहुंचे. श्री मोदी यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे, वे G7 समिट में शामिल होने फ्रांस आये हैं. पीएम  इनोवेशन पर केंद्रित अहम कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. इसका  मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है.
 

Nice : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर में पहुंचे. श्री मोदी यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे, वे G7 समिट में शामिल होने फ्रांस आये हैं. पीएम इनोवेशन पर केंद्रित अहम कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. इसका  मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है.

 

पीएम मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. पीएम के सम्मान में भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया.

Uploaded Image

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर  पोस्ट कर बताया कि पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंच गये हैं. उनका दौरा अहम क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग कोऔर मज़बूती प्रदान करेगा.

 

श्री जायसवाल ने कहा कि इस दौरे में  इनोवेशन सेक्टर पर खास ध्यान दिया जायेगा, क्योंकि भारत और फ्रांस मिलकर साल 2026 को Year of Innovation के तौर पर मना रहे हैं.


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही