New Delhi: प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे. जहां वे 27 से 29 जून को सेशल्स के आजादी के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
सेशल्स पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया. दोनों नेताओं ने नेशनल बॉटनिकल गार्डन में अल्डाब्रा जाइंट कछुओं को पत्तियां खिलाईं.
पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, अल्डाब्रा जाइंट कछुए, जो सेशेल्स का मूल निवासी है, पृथ्वी पर सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक है. इनमें से कुछ ने दो सदियों से भी अधिक का इतिहास देखा है.
सेशल्स रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी के नियंत्रण पर हो रही है और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.
पीएम मोदी ने सेशेल्स को एक मूल्यवान समुद्री पड़ोसी और भारत के विजन महासंघ में एक प्रमुख भागीदार बताते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के प्रति सम्मान और मजबूत जन-संबंधों पर आधारित हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वार्ता करने के लिए उत्सुक हैं ताकि इस वर्ष फरवरी में सेशेल्स की राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद से चली आ रही दीर्घकालिक साझेदारी की और मजबूत किया जा सके. उन्होंने कहा कि चर्चा का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देते हुए दोनों देशों की प्रगति को आगे बढ़ाना होगा.
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे, जिसे उन्होंने दोनों देशों द्वारा साझा किए जाने वाले मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतिबिंब बताया.
पीएम ने कहा कि वो सेशेल्स में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने को उत्सुक हैं, उन्होंने पीढ़ियों से दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को पोषित करने में भारतीय समुदाय की भूमिका को स्वीकार किया.
हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स को 29 जून 1975 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी. इस वर्ष देश अपनी आजादी का स्वर्ण जयंती मना रहा है.
हिंद महासागर में बसे इस छोटे से द्वीपीय देश का भारत से रिश्ता 256 साल पुराना है. साल 1770 में जब यहां पहली स्थायी बस्ती बसाई गई, तब वहां पहुंचने वाले 27 लोगों में से 5 भारतीय शामिल थे. बाद में बिहार, तमिलनाडु और गुजरात से भी बड़ी संख्या में भारतीय सेशल्स में आकर बस गए. इस देश की आबादी करीब 1.2 लाख है, जिसमें हर आठवां नागरीक भारतीय मूल का है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment