Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, हर-हर मोदी... के नारे लगे

Advertisement
Advertisement
Johannesburg : प्रधानमंत्री मोदी आज मंगलवार शाम ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए   जोहांसबर्ग  (दक्षिण अफ्रीका )            पहुंचे. पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर आये हैं. वो यहां 24 अगस्त तक रहेंगे. उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत में हर-हर मोदी के नारे लगाये.                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, मै ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रमों में भी शामिल होऊंगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने के वास्ते मंच प्रदान करेगा. बता दें कि ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है.

पीएम मोदी के काम में आने वाली सभी बाधाएं दूर हों

खबरों के अनुसार भारतीय समुदाय की सदस्य और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण निगम की मीडियाकर्मी याशिका सिंह ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए राखी थाली तैयार की है. उन्होंने कहा, पहली राखी भगवान गणेश के आकार की है. हम प्रार्थना करते हैं कि पीएम मोदी के काम में आने वाली सभी बाधाएं दूर हों, दूसरी राखी कर्म अवतार के आकार में है. कहा कि हम उन्हें याद दिलाना चाहेंगे कि वह अभी भी हमारे भाई हैं और ये उनके लिए सुरक्षा की राखियां हैं. वेदांता के अफ्रीका ऑपरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंगला पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. सिंगला ने कहा, वेदांता कंपनी कैसे भारत और दक्षिण अफ्रीका को साथ लाने में अहम भूमिका निभा सकती है, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही