Search

 
 
 

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक बुलायी

Lagatar Desk मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक बुलायी है. बैठक में बदले अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार किया जायेगा. साथ ही खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतियों को कैसे निकाला जाये, इसे लेकर गहन मंथन होने की उम्मीद है.
 

Lagatar Desk

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक बुलायी है. बैठक में बदले अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार किया जायेगा. साथ ही खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतियों को कैसे निकाला जाये, इसे लेकर गहन मंथन होने की उम्मीद है. 

 

जानकारी के मुताबिक सीसीएस की बैठक रविवार की रात करीब 10 बजे दिल्ली में होगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे (मदुरै मंदिर में पूजा-अर्चना समेत) से लौटने के बाद बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वे रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

 

इस बैठक में अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान की स्थिति, तेहरान में ईरानी सेना मुख्यालय और तबरेज एयरपोर्ट पर हमले, आयतोल्लाह अली खामेनई की हत्या की रिपोर्ट और क्षेत्रीय अस्थिरता की समीक्षा की जाएगी.

 

उल्लेखनीय है कि ईरान ने अमेरिकी सैनिक ठिकानों पर पलटवार किया है और स्ट्रेट ऑफ हरमुज से जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति (20 प्रतिशत) प्रभावित हो सकती है. भारत इस संघर्ष के प्रभाव का आकलन कर रहा है.

 

बैठक में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा (खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी), तेल आयात पर असर, राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक चुनौतियों पर चर्चा संभावित है. तीनों सेना प्रमुख भी शामिल हो सकते हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही