Search

 
 
 

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे,श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

National News : पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा,आज नयी दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे.
 
श्री विनायक मंदिर में पूजा करते पीएम मोदी

National News :  पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 7 अक्टूबर को नयी दिल्ली के सरोजनी नगर में स्थित  श्री विनायक मंदिर  में पूजा-अर्चना की. बता दें कि 7 अक्टूबर 2001 को श्री मोदी पहली बार गुजरात के सीएम बने थे. आज 7 अक्टूबर 2026 है.

 

 

कैबिनेट ने सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को  बधाई दी है.  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी.

 

 

प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि यह नेशन फर्स्ट और सिटिजन फर्स्ट  के सिद्धांतों पर आधारित पीएम के असाधारण नेतृत्व सफर का उत्सव है. कैबिनेट ने गुजरात में तीन बार मिले भारीजनादेश और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में मिले समर्थन को जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक करार दिया.

 

पीएम मोदी के लोकसेवा में 25 साल पूरे होने पर देशभर में आज भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रत्येक मील का पत्थर 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं में निहित दृष्टि और एक मजबूत, अधिक आत्मनिर्भर और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है. 

 

लिखा कि जैसा कि हम सार्वजनिक सेवा में उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम न केवल बीते वर्षों का जश्न मना रहे हैं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की सेवा करने, प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के एक सतत मिशन का भी जश्न मना रहे हैं.

 

पीएम मोदी ने  अपने पोस्ट में लिखा, आज नयी दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे. 

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही