Search

 
 
 

एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत करने पीएम मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना

पीएम ने लिखा किवे 6-11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की  यात्रा पर जा रहा हूं. इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे.  पीएम ने लिखा, मेरी यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है.
 

NewDelhi :  पीएम मोदी आज सोमवार को तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए. यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विजन के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करने वाली होगी.

  

पीएम ने लिखा किवे 6-11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की  यात्रा पर जा रहा हूं. इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे.  पीएम ने लिखा, मेरी यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है. वे 26 जनवरी, 2025 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे. 
 


पीएम ने कहा, वे इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे. राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रंबानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे. इंडोनेशिया के बाद श्री मोदी प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया जायेंगे.

 

पीएम ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री  एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मैं इंडोनेशिया से मेलबर्न की यात्रा पर जा रहूंगा,  मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिलेगा. इसके बाद प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर पीएम मोदी न्यूजीलैंड जायेंगे.  उन्होंने लिखा, वे ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)की यात्रा करेंगे.

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही