हजारीबाग लोस क्षेत्र के राजग प्रत्याशी ने मांडू क्षेत्र के 20 गांवों में किया जनसंवाद Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर देश वासियों को 62 साल तक ठगा, लेकिन मोदी सरकार ने महज 10 साल में ही देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भाजपा को वोट दें और मुझे अपना सांसद चुनें, ताकि बीजेपी की हैट्रिक जीत हो और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने. मनीष जायसवाल ने इस क्षेत्र के लोगों को याद दिलाया कि पटेल समाज के आदर्श लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पीएम बनने से कांग्रेस ने ही छल करके रोका था. यही समय है कांग्रेस से बदला लेने का और लौह पुरुष को सम्मान देने वाली पार्टी बीजेपी का साथ देने का. मनीष जायसवाल बुधवार को रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के आरा भाजपा मंडल की चार पंचायतों के 20 गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा और आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे. जगह-जगह मनीष जायसवाल का महिला- पुरुषों फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और मांदर की थाप एवं बांसुरी की सुरीली धुन पर अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-situation-tense-after-clash-between-two-parties-in-barkagaon-shops-remained-closed-in-protest-police-force-deployed/">हजारीबाग:
बड़कागांव में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, विरोध में बंद रही दुकानें, पुलिसबल तैनात
: बिरहोर युवक की मौत, शव के साथ प्रदर्शन [wpse_comments_template]
बड़कागांव में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, विरोध में बंद रही दुकानें, पुलिसबल तैनात
कई प्राचीन मंदिरों में माथा टेका
मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत मांडू प्रखंड क्षेत्र के करमा उत्तरी बरमसिया गांव में की. इसके बाद करमा उत्तरी, करमा दक्षिणी, रतवे, छोटकी डुंडी पंचायत के बरमसिया, बरमसिया एस.एम., जमुनिया टांड़, पटेलनगर, महतो मार्केट करमा, नारायणपुर, करमा, बलिया, रतवे, छिटकी डुंडी, रतवे मंडा टांड़, नवाटांड़, सुगिया, धनबेडवा, चमारीडेरा, लोहसिंघना, धवैयाडीह, बड़कीडुंडी, बड़कीडुंडी नीचा टोला और कपरफुटवा गांव में जनसंवाद कर विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. जायसवाल ने इस दौरान क्षेत्र के कई प्राचीन मंदिरों में माथा टेका और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया.चर्चित चेहरा और जननेता हैं मनीष जायसवाल : तिवारी महतो
राजग प्रत्याशी के समर्थन में उनके साथ चल रहे आजसू के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि मनीष जायसवाल एक ऐसा चर्चित चेहरा और जननेता हैं जो मानवता के जीवंत मिसाल हैं. हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र कर तर्ज पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कमल छाप पर थोक में वोट दें ताकि उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हो सके. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-birhor-youth-dies-protest-with-dead-body/">हजारीबाग: बिरहोर युवक की मौत, शव के साथ प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment