Search

 
 
 

पीएम मोदी का SPG को निर्देश, काफिले में 50 फीसदी कटौती करें, भाजपा शासित राज्य भी पीएम के नक्शे कदम पर

यूपी की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत गाड़ियों की कटौती करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने मेट्रो, बस, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन, कारपूलिंग और साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है.
 

New Delhi :  प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच  देशवासियों से एक साल तक सोने न खरीदने और ईंधन बचाने की अपील की थी. इसका असर अब सरकारी स्तर पर दिखना शुरू हो गया है.

 

 

भाजपा शासित राज्यों की सरकारों ने इस पर अमल करने के लिए निर्देश जारी किये हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार छोटा करने का निर्देश दिया है.

 

खबरों के अनुसार पीएम ने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को अपने काफिले में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है.

 

पीएम मोदी ने एसपीजी से कहा है जहां तक संभव सके, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किये जायें. प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना काफिला घटा दिया है, इसे आधे से भी कम कर दिया गया है. 

 

 

 

इस क्रम में  दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में सरकारी काफिलों में वाहनों की संख्या घटाये जाने की खबरें आ रही रही है.

 

इन राज्यों में अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के निर्देश दिये जा रहे हैं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या सीमित करने को कहा है.

 

खबर है कि दिल्ली के मंत्री, विधायक सहित सरकारी अधिकारी जरूरत के हिसाब से कम से कम वाहनों का उपयोग करेंगे. रेखा गुप्ता ने कारपूलिंग सहित सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने के  निर्देश दिये हैं.

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने का आदेश दिया है. उन्होंने  हर संभव फिजूलखर्ची रोकने पर भी बल दिया है.  राजस्थान के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ईंधन बचाने की सलाह दी गयी है.

 

यूपी की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत गाड़ियों की कटौती करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने मेट्रो, बस, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन, कारपूलिंग और साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है.

 

यूपी में सरकारी बैठकें और कार्यक्रम ऑनलाइन करने की  सलाह दी है. जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी है.

 

उन्होंने सभी मंत्रियों और नए निगम-मंडल पदाधिकारियों से सादगी के साथ काम करने की अपील की है.  राज्य की जनता से सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया है.

 

 गुजरात से खबर आयी है कि डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है. अहम बात यह है कि कई राज्यों में नो व्हीकल डे अपनाने के सुझाव सामने आ रहे हैं.

 

इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, बिजली की बचत करने, कार्यालयों में अलग-अलग समय पर काम करने, वर्क फ्रॉम होम करने सलाह दी जा रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही