Search

 
 
 

पीएम मोदी ने बांटे 70,000 नियुक्ति पत्र, राज्य के सैकड़ों युवाओं को भी मिला

 
  • सीसीएल में आयोजित रोजगार मेला में शामिल हुए बीजेपी के कई नेता
Ranchi : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देश के 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इसके तहत रांची समेत झारखंड के सैकड़ों युवाओं को भी रोजगार मिला है. रोजगार मेला देशभर के 44 स्थानों पर आयोजित किया गया. इसी कड़ी में रांची में सीसीएल दरभंगा हाउस में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल सरदार वल्लभ समेत कई लोग उपस्थित रहे. सभी ने पीएम के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना.

नियुक्ति पत्र पानेवाले युवाओं के लिए यादगार दिन- पीएम

इस अवसर पर पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यादगार दिन है. लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है. इसमें केंद्र सरकार के विभागों के साथ- साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में ये भर्तियां की जा रही हैं.

इन विभागों में होंगी भर्तियां

युवा राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में सरकार में शामिल हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही