Search

 
 
 

पीएम मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का लुत्फ उठाया

 
Kaziranga (Assam) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी ने उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी और जीप सफारी का लुफ्त उठाया. उनके साथ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा, उद्यान निदेशक सोनाली घोष समेत  अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौजूद रहे. बता दें कि असम में मौजूद काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/GIMz7S-WYAAdHad.jpeg"

alt="" width="1280" height="895" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/GIMz9CMWkAA20rw.jpeg"

alt="" width="1280" height="968" />  

125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ का करेंगे उद्घाटन 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे. मोदी ने काजीरंगा में रात बिताई. इसके बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य का दौरा किया. नरेंद्र मोदी आज दोपहर में जोरहाट लौटेंगे. यहां वो महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ (बहादुरी की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद जोरहाट के मेलेंग मेतेली पोथार में वो करीब 18,000 करोड़ की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यहां वो प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वो पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही