Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Man Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड फिर सुर्खियों में, Bear Grylls ने ट्विटर पर शेयर किया

NewDelhi : रेन फॉरेस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एडवेंचर की मजेदार यादें....होस्ट एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स ट्विटर पर पीएम मोदी का फोटो शेयर फिर सुर्खियों में हैं. बता दें कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man vs Wild) के होस्ट एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को एक तस्वीर शेयर की, जो वायरल हो गयी है.

मैन वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड पीएम मोदी  2019 में शूट हुआ

तस्वीर उनके शो मैन वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड पीएम मोदी (with Bear Grylls and PM Modi) की है, जिसे 2019 में शूट किया गया था. बेयर ग्रिल्स ने कल सोमवार को ट्विटर पर थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, रेन फॉरेस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एडवेंचर की मजेदार यादें... इस क्रम में उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि जंगल का अनुभव हमेशा कमाल का होता है. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वे जिस राफ्ट में पीएम मोदी के साथ नदी पार कर रहे थे, असल में वो लीक कर रहा था. शो के दौरान पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स को बताया था कि 18 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने पहली बार छुट्टी ली थी. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/sisodia-moves-supreme-court-for-bail-in-liquor-policy-case/">शराब

नीति मामले में सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई

मैन वर्सेज वाइल्ड के इस एपिसोड को 180 देशों में देखा गया  

बता दें कि पीएम मोदी के साथ एंडवेंचरर बेयर ग्रिल्स का शो 14 फरवरी, 2019 को उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था. शो उसी साल 12 अगस्त को टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था. मैन वर्सेज वाइल्ड के इस एपिसोड को भारत समेत 180 देशों में देखा गया था. इस एपिसोड को विश्व भर में काफी सराहना मिली थी. बेयर ग्रिल्स का दावा था कि यह एपिसोड 3.6 बिलियन सोशल इंप्रेशन के साथ दुनिया का सबसे ट्रेंडिंग टेलीविजन इवेंट बन गया. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/sp-mp-shafiqurrahman-burke-said-murder-is-happening-mob-lynching-is-happening-muslims-are-being-oppressed/">सपा

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले, मर्डर हो रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है, मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही