Search

पीएम मोदी ने मन में भर दी नई ऊर्जा : बीडीओ प्रेमचंद

पीएम से संवाद के बाद बोले चौपारण के बीडीओ प्रेमचंद अब जिलों की तरह आकांक्षी प्रखंडों में भी चलेंगी विशेष योजनाएं दुर्गम इलाकों में सरकारी योजनाएं पहुंचाने का मिला मंत्र वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत राशि खर्च करने और अंतिम पायदान के लोगों तक योजनाएं पहुंचाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता Gaurav Prakash / Suraj Sinha Hazaribagh/Chouparan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के बाद चौपारण के बीडीओ प्रेमचंद कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उनके मन में नई ऊर्जा भर दी. पीएम ने बताया कि अब देशभर के आकांक्षी जिलों की तरह आकांक्षी प्रखंडों में भी चलेगी विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी. प्रधानमंत्री से दुर्गम इलाकों में सरकारी योजनाएं पहुंचाने का मंत्र मिला. चूंकि इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत राशि खर्च करना और अंतिम पायदान के लोगों तक योजनाएं पहुंचाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. इसमें हजारीबाग स्थित चौपारण के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें:मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-indefinite-strike-of-contract-health-workers-ends-workers-contribute/">मनोहरपुर

: अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, कर्मियों ने दिया योगदान

देश के 15 बीडीओ में शामिल थे चौपारण बीडीओ प्रेमचंद्र कुमार

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद्र कुमार ने कहा कि उन लोगों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि देश भर के 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों में वह भी शामिल थे. प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों पर उन लोगों को अहम जानकारी दी. जिस तरह से आकांक्षी जिला में सरकार विशेष रूप से योजनाएं लाकर क्षेत्र को विकसित कर रही है, ठीक उसी तरह अब आकांक्षी प्रखंड का चयन कर विकास योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने आदिवासी क्षेत्र में कैसे योजनाएं अंतिम पायदान तक पहुंचाया जाए, इस बारे में अमृत सरोवर योजना, जल संरक्षण आदि विषयों पर भी विशेष जानकारी दी. नीति आयोग के निर्देशन में पोस्ट बजट वेबीनार ऑन लिविंग के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 13 राज्य के 15 बीडीओ को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे.

पीएम ने कहा- प्रखंडों की आपस में प्रतिस्पर्धा हो

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्रेमचंद कुमार ने जानकारी दी कि सभी विभागों की प्रगति और पिछले तीन सालों में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसके बारे में प्रधानमंत्री को बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से आकांक्षी जिला का चयन कर क्षेत्र में विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, ठीक उसी तर्ज पर अब आकांक्षी प्रखंड का चयन कर योजनाएं चलाई जाएंगी. इसमें पूरे देश भर के 500 प्रखंड और झारखंड के 34 प्रखंड शामिल हैं. पीएम ने कहा कि प्रखंडों में आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना हो, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा. पदाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से उन लोगों को प्रेरणा मिली है. प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित कर उन लोगों में नई ऊर्जा भरने का काम किया है. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-mla-wrote-a-letter-to-the-governor-regarding-the-disturbance-in-teachers-reinstatement/">धनबाद

: शिक्षक बहाली में गड़बड़ी को लेकर विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र

दुर्गम इलाके में सरकारी योजनाएं पहुंचे- पीएम

चौपारण बीडीओ ने बताया कि मोदी जी ने गुरुमंत्र दिया कि दुर्गम क्षेत्रों में सरकारी योजनाएं पहुंचानी हैं. इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत राशि खर्च करनी है और अंतिम पायदान के लोगों तक योजनाएं पहुंचाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है. वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से केंद्र पोषित योजनाओं पर चर्चा की. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी, नल जल योजना, कोरोना के दौरान किए गए कार्य, आदिवासी क्षेत्र में कैसे अंतिम पायदान तक योजनाएं पहुंचे, अमृत सरोवर योजना, सभी को आवास, एकलव्य मॉडल स्कूल, गरीब ही गरीब की समस्या को दूर कर सकते हैं समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp