Search

 
 
 

झारखंड को सौगात, पीएम मोदी ने रांची-पटना सहित पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

 
Ranchi/Bhopal :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जून को रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में इन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया. इनमें रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. बता दें कि झारखंड-बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. 

उद्घाटन कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-6-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची से पटना रवाना करने के लिए रांची स्टेशन पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री चंपई सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, रेलवे के डीआरएम और दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अर्चना जोशी समेत कई लोग उपस्थित रहें.

मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होगा परिचालन 

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज वो घड़ी आ गयी, जब पीएम मोदी ने लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया. अब कल यानी 28 जून से गाड़ी संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस  का अधिकतम किराया 2110 रुपये 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये रखा गया है. वहीं पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये होगा. इन ट्रेनों में कुल 8 कोच होंगे. इन ट्रेनों में बुकिंग (रिजरवेशन) शुरू हो गयी है.

एक्सप्रेस का इतने बजे आगमन और प्रस्थान होगा

स्थान

आगमन (टाइमिंग)

प्रस्थान (टाइमिंग)

पटना

सुबह 7 बजे

–

गया

08:25

08:35

कोडरमा

09:35

09:37

हजारीबाग टाउन

10:33

10:35

बरकाकाना

11:35

11:40

मेसरा

12:20

12:22

रांची

01:00

04:15

मेसरा

04:35

04:37

बरकाकाना

05:30

05:35

हजारीबाग टाउन

06:30

06:32

कोडरमा

07:30

07:32

गया

08:45

08:55

पटना

10:05

–

इन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हुई शुरुआत

  1.  रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी. पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी. दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यह लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट की यात्रा का समय बचाने में मदद करेगी.
  2. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर को भोपाल से जोड़ेगी. यह ट्रेन भेराघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों को भी जोडेगी. यह ट्रेन इस रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट अधिक तेज होगी.
  3.  खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस : खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा (इंदौर) और बुंदेलखंड (खजुराहो) को भोपाल से जोड़ेगी. इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जाएगा. यह ट्रेन इस रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग दो घंटे तीस मिनट अधिक तेज होगी.
  4. गोवा-मुंबई वंदे भारत : मडगांव (गोवा)- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी. दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यह लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी.
  5. धारवाड़- बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस : धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी. इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों को अत्यधिक लाभ होगा. यह ट्रेन रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट तेज होगी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही