Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई. मौके पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी से तीसरी नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है. आज से देशभर में 10 नयी ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. जिसमें रांची से बनारस तक वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है. वंदे भारत ट्रेन से लोग वाराणसी की सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा कर सकेंगे. बता दें कि इस वंदे भारत ट्रेन का रंग केसरिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/VANDE-222.gif"

alt="" width="600" height="400" />

जो वादा किया था, वह आज पूरा हुआ : संजय सेठ

मौके पर मौजूद सांसद संजय सेठ ने कहा कि कुछ दिन पहले वादा किया गया था, वो आज पूरा हुआ. आज पीएम मोदी ने देश को 10 वंदे भारत समर्पित की है. उनमें एक रांची भी शामिल है.  उन्होंने कहा कि देश के राज्यों में बहुत कम राजधानियां हैं, जहां से तीन-तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही है. इसके साथ उन्होंने चुनाव के बाद चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करवाने का वादा किया. साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितने भी वादे किये हैं, आने वाले समय में वो सभी पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से सम्मान के साथ पीएम बनाने का काम करेगी. .

झारखंड की ट्रेनों में कंप्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन कर और बेहतर किया जा रहा है : राज्यपाल  

इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड की ट्रेनों को जल्द ही कंप्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन कर और बेहतर किया जायेगा. वर्तमान में जिस तरह से भारत सरकार झारखंड को ट्रेनो की सौगात दे रही है, वो निश्चित रूप राजधानी के लोगों को राहत पहुंचायेगी. जिस तरह से देश के साथ-साथ झारखंड के रेलवे स्टेशन बेहतर बन रहे हैं, वह काबिले ए तारीफ हैं. मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू,सांसद समीर उरांव, विधायक कोचे मुंडा, विधायक सीपी सिंह, मंत्री दीपक बिरूवा, डीआरएम जेएस बिंद्रा सहित कई रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही