Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने दी 41 हजार करोड़ की सौगात, 553 रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास योजना का शिलान्यास किया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को भारतीय रेलवे की 41 हजार करोड़ रुपये की कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 करोड़ रुपये की ओवर ब्रिज और अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की थी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया.  27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जायेगा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए शहर के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे. इन स्टेशनों पर सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी.

रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं

इन स्टेशनों को पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जायेगा. इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया. लगभग 385 करोड़ रुपये की कुल लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है.  ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं. लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है. इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व संपर्कता बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा.

27 राज्यों में 553 रेलवे स्टेशनों का  होगा पुनर्विकास  

बता दें कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत 27 राज्यों में 553 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इसके तहत महाराष्ट्र के 56, गुजरात के 46, बिहार के 33, मध्यप्रदेश के 33, आंध्रप्रदेश के 46, तमिलनाडु के 34, छत्तीसगढ़ के 21, ओडिशा के 21, कर्नाटक के 31, और राजस्थान के 21 , पश्चिम बंगाल के 17 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास शामिल है.

छत्तीसगढ़ के 90 और झारखंड के 83 प्रोजेक्ट्स शामिल

पीएम ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपये की ओवर ब्रिज और अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसमें महाराष्ट्र के 175, मध्यप्रदेश के 133, उत्तरप्रदेश के 252, गुजरात के 128, तमिलनाडु के 115, राजस्थान के 106, छत्तीसगढ़ के 90 और झारखंड के 83 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही