Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने मनीष जायसवाल को दिया जीत का मंत्र

Hazaribagh:  हजारीबाग और चतरा लोकसभा को लेकर संयुक्त महा विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरबे मैदान में जनसभा को संबोधित किया था. मंच पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल पीएम मोदी के करीब बैठे थे. चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मनीष जायसवाल से बात कर रहे थे. कयास यह लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीष जायसवाल से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की चुनावी स्थिति की जानकारी ली. पीएम मोदी ने मनीष जायसवाल को चुनाव में जीत के कई गुरुमंत्र भी दिए. पीएम मोदी का आशीर्वाद पाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल उत्साह से लबरेज दिखे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे लोकप्रिय नेता का आगमन ही हमारे मनोबल को बढ़ाता है. लेकिन उनके इस सभा में लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने यह जता दिया है कि देश मोदीमय है और तीसरी बार प्रचंड मतों से मोदी सरकार बनेगी. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सिमरिया में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं, आम जनता, मोदी समर्थकों को बधाई देते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा की जनता का यह असीम प्रेम, स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन से ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी. इसे भी पढ़ें-चुनावी">https://lagatar.in/even-in-the-election-environment-the-magic-of-j-kumar-is-rising-in-ranchi/">चुनावी

माहौल में भी रांची में सिर चढ़कर बोल रहा है जे कुमार का जादू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही