Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने लोक सेवकों को नागरिक देवो भवः का मंत्र दिया, भारत के भविष्य पर चर्चा की

NewDelhi : पीएम मोदी ने सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा, आज देश एक मजबूत नींव पर विकसित भारत के भव्य विजन का निर्माण शुरू कर रहा है. हालांकि, इस यात्रा में चुनौतियों की कोई कमी नहीं है. भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, कहा कि अंतिम छोर तक सेवा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जैसे-जैसे नागरिकों की ज़रूरतें और आकांक्षाएं तेज़ी से विकसित हो रही हैं, सिविल सेवाओं को भी समकालीन चुनौतियों के अनुकूल होना चाहिए.पीएम मोदी विज्ञान भवन में 17वें सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा, सरकार और नागरिकों की दूरी 10 साल में कम हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है. इसलिए लोक सेवकों को इस काम में जुट जाना चाहिए. पीएम ने कहा, इस साल का थीम हॉलिस्टिक डवलपमेंट ऑफ इंडिया है. यह सिर्फ थीम नहीं, बल्कि हमारा वादा है. इस अवसर पर पीएम ने नो विलेज लेफ्ट बिहाइंड, नो फैमिली लेफ्ट बिहाइंड, नो सिटिजन लेफ्ट बिहाइंड का मंत्र सिविल सेवकों को दिया. साथ ही, हर गांव को डिजिटल इकोनॉमी का लाभ दिलाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने नागरिक देवो भवः का मंत्र दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल की बात करते हुए कहा, पिछले दस सालों में भारत ने इंक्रिमेंटल चेंज से इमपैक्टफुल ट्रांसफॉर्मेशन तक का सफर देखा है. हम टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिये सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी खत्म कर रहे हैं. कहा कि इसका असर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों में दिख रहा है. पीएम ने बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर ब्लॉक, जम्मू कश्मीर के मारवा ब्लॉक, झारखंड के गिरिडीह के ब्लॉक के कुछ उपलब्धियों का जिक्र किया. कहा कि सही इरादा हो तो दूर-दराज के इलाके में बदलाव संभव है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज ग्रोथ के साथ साथ गवर्नेंस, ट्रांसपरेंसी और इनोवेशन के बेंचमार्क भी तय कर रहा है. कहा कि जी20 के समय 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा मीटिंग हुई. यह जी20 के इतिहास में पहली बार हुआ. दुनिया ने लोहा माना भारत सिर्फ जी20 में हिस्सा नहीं बन रहा है, बल्कि वो इसका नेतृत्व कर रहा है , प्रधानमंत्री ने भारत का इज ऑफ डूइिंग बिजनेस में काफी सुधार होने का दावा किया. राज्य स्तर पर लालफीताशाही को खत्म करने की बात कही,. कहा कि सिविल सर्विस को आज की चुनौतियों के लिहाज से अपने आप को बेहतर बनाना होगा. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-america-here-also-he-targeted-the-election-commission-will-give-a-lecture-at-brown-university/">राहुल

गांधी अमेरिका पहुंचे, यहां भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही