Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र, कहा - बूथ पर लगाएं पूरी ताकत

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. कहा कि पूरी ताकत बूथ में लगाएं. एक-एक घर, एक-एक बूथ में जाकर गठबंधन सरकार के झूठे वायदों को बताएं. 13 और 20 नवंबर यानि मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाएं. थाली बजाते हुए और गीत गाते हुए मतदान करने जाएं. पहले मतदान फिर जलपान. पीएम मोदी सोमवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बात कर रहे थे. इसे भी पढ़ें -बिग">https://lagatar.in/bigg-boss-18s-vivian-dsena-gets-trolled-know-why/">बिग

बॉस 18 के विवियन डीसेना हुए ट्रोल, जानें क्यों

शानदार है बीजेपी का संकल्प पत्र

https://twitter.com/narendramodi/status/1855869321525772722

पीएम ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र शानदार है. इसकी चर्चा देशभर में हो रही है. इसके सभी बिंदु महत्वपूर्ण हैं. झारखंड इस बार बदलाव के लिए तैयार है. जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने माटी, बेटी और रोटी पर वार किया है. इन लोगों ने पांच साल में बड़ी-बड़ी बातें की. ज्यादातर इनके वादे अधूरे हैं. कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां के लोगों को ठगा है. खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कह चुके हैं कि पार्टी ने झूठी गारंटी दी. कर्नाटक में तो सरकार चलाना मुश्किल हो गया है. एक-एक घर, एक-एक बूथ में इनके झूठे वादों को बताना चाहिए.

हम वही गारंटी देते हैं जिसे पूरा कर सकें

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार जहां-जहां है, वहां गारंटी पूरा करने के लिए पांच साल नहीं लगाती. हम वही गारंटी देते हैं, जिसे हम पूरा कर सकें. झारखंड भाजपा की टीम जनता के वादों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाएं. पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टी भ्रष्टाचारी होती है. नौजवानों के रास्ते में सबसे बड़ी दीवार होती है. जेएमएम ने कांग्रेस के शाही परिवार से कुर्सी और खजाने की बात सीखी है.

हमारी नीति और नियत में कोई अंतर नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति और नियत में कोई अंतर नहीं है. हमने पिछले 10 साल में माताओं और बहनों के लिए दूरगामी नीतियों पर काम किया है. जेएमएम-कांग्रेस ने तो बैंकों में खाते भी नहीं खुलवाए. कांग्रेस के समय बैंकों से लोन नहीं मिलता था. गारंटी और डॉक्यूमेंट की बात होती थी. इस कारण हमने मुद्रा योजना बनाई. इस लोन की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए तक बिना गारंटी के कर दी गई है. मोदी ही सबसे बड़ी गारंटी है.

पाप करने के बाद भी शर्म नहीं

जेएमएम, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना पाप करने के बाद भी इन्हें शर्म नहीं है. वे इसपर कुछ भी नहीं बोलते. हम निष्पक्षता से नौजवानों को नौकरी देंगे. हरियाणा में बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देना शुरू कर दिया है. पीएम ने कहा कि चंपाई सोरेन को मजबूरी में सीएम बनाया. जैसे ही हेमंत जेल से बाहर आए तो उन्हें निकाल दिया. चंपाई सोरेन पाप के भागीदार नहीं बनें तो उन्हें निकाल दिया. यह पूरे आदिवासी समाज के साथ नागरिकों का भी अपमान है. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-narendra-modi-said-thank-you-ranchi-to-the-people-of-ranchi/">प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने रांचीवासियों को कहा THANKU RANCHI
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही