Search

 
 
 

मंत्रियों को पीएम मोदी ने दिया मंत्र, बोले- 2024 नहीं 2047 को ध्यान में रखकर करें काम

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के 9 साल के कामकाज को 9 महीने बताएं. बैठक में पीएम ने मंत्रियों से कहा कि यह चुनावी साल है, सबों को जमकर मेहनत करने की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि केवल आगामी लोकसभा चुनाव को न देखें, बल्कि 2047 की तरफ देखते हुए काम करें. इस दौरान पीएम ने ये भी कहा कि संसद का मानसून सत्र पुराने संसद भवन में ही होगा. पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि ऐसा काम करें कि आपको पीछे देखने की जरूरत ही ना पड़े. अगले 25 साल में बहुत कुछ बदल जायेगा. ईमानदारी से काम करें और 2024 नहीं 2047 को ध्यान में रखें. पीएम ने कहा कि इन 25 सालों में देश में पढ़े-लिखे लोगों की एक नई फौज तैयार हो जाएगी. भारत हर क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से लैस होगा. आप सभी को अपने-अपने मंत्रालय के कामों का जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए. अपने-अपने मंत्रालय की 12 बड़ी उपलब्धियों और योजनाओं का कैलेंडर बनाएं और उसे लोगों तक पहुंचाएं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही