भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण
Deoghar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों को 125000 किसान समृद्धि केंद्र समर्पित किए. इनमें देवघर जिले को 193 सहित झारखंड के 1604 किसान समृद्धि केंद्र शामिल हैं. देवघर जिला भाजपा की ओर से शहर में पीएम के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम को सुना.
पीएम के भाषण से कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए. नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. कृषि केंद्र में किसान भाइयों को एक छत के नीचे खाद-बीज, कीटनाशक सहित खेती से संबंधित सामान मिलेंगे. मौके पर जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, राकेश नरोने, संजीव जजवाड़े, सचिन सुलतानिया, कृष्णानंद झा, धनंजय तिवारी, बिमल खैतान, अमनदीप गोलू, हर्षित खेतान, गोपाल राम, राजूराम, बबलू यादव, पप्पू यादव, पंचू दास, बलदेव दास परशुराम, पागल हसला, ननकू यादव आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : बेरमोः">https://lagatar.in/bermo-case-filed-against-the-son-of-the-deceased-who-blocked-the-road-for-compensation/">बेरमोः
मुआवजा के लिए रोड जाम करने वाले मृतक के पुत्र पर केस दर्ज
मुआवजा के लिए रोड जाम करने वाले मृतक के पुत्र पर केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Leave a Comment