Search

पीएम मोदी ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन प्लांटों की सौगात दी

 NewDelhi :  आज देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन प्लांटों की सौगात मिली. जान लें कि  PM केयर्स के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित कार्यक्रम में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में PM केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग सोखना (Pressure Swing Adsorption-PSA) ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किये.  इस उपहार से देश के सभी जिलों में अब PSA ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जायेंगे. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-hearing-in-sc-adjourned-till-tomorrow-sought-status-report-from-up-government/">लखीमपुर

खीरी  हिंसा : SC में सुनवाई कल तक के लिए टली, UP सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

1224 PSA ऑक्सीजन प्लांट को PM केयर्स के तहत फंडिंग

जानकारी के अनुसार  देश में  अब तक  1224 PSA ऑक्सीजन प्लांट को PM केयर्स के तहत फंडिंग की गयी है. इनमें से 1100 से अधिक प्लांट चालू हो गये हैं.  इससे प्रति दिन 1750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है.  यह कोविड -19 महामारी  के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये सक्रिय उपायों का प्रमाण है.  इन प्लांट के लिए 7,000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है.  इसे पूरे कामकाज और परफॉर्मेंस की Internet of Things (IoT) डिवाइस के जरिये मॉनिटरिंग होगी. इसे भी पढ़ें :  भाजपा">https://lagatar.in/bjps-national-executive-announcement-maneka-gandhi-varun-gandhi-out/">भाजपा

की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मेनका गांधी, वरुण गांधी बाहर, बैठक सात नवंबर को  

इस धरती ने मुझे निरंतर अपना स्नेह, अपनत्व दिया है

आज प्रधानमंत्री ने एक सभा को भी संबोधित किया. इससे पूर्व पीएम मोदी आज सेना के हेलीकाप्टर से सुबह लगभग 11 बजे एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर उतरे,   पीएम मोदी ने कहा, आज से नवरात्र का पावन पर्व भी शुरु हो रहा है, आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, मां शैलपुत्री, हिमालय पुत्री हैं, आज के दिन मेरा यहां होना, यहां आकर इस मिट्टी को प्रणाम करना, हिमालय की इस धरती को प्रणाम करना, इससे बड़ा जीवन में कौन सा धन्य भाव हो सकता है, 20 वर्ष की ये अखंड यात्रा आज अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है.  ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसी धरती पर आना, जिस धरती ने मुझे निरंतर अपना स्नेह, अपनत्व दिया है वहां आना, बहुत बड़ा सौभाग्य समझता हूं, इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/retired-judge-pradeep-srivastava-will-investigate-lakhimpur-kheri-violence-yogi-government-issued-notification/">लखीमपुर

खीरी हिंसा की जांच रिटायर्ड जज प्रदीप श्रीवास्तव करेंगे, योगी सरकार ने अधिसूचना जारी की  

100 साल के सबसे बड़े संकट का मुकाबला

पीएम मोदी ने कहा, 100 साल के इस सबसे बड़े संकट का मुकाबला हम जितनी बहादुरी से कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है, कोरोना से लड़ाई के लिए इतने कम समय में भारत ने जो सुविधाएं तैयार कीं, वो हमारे देश के सामर्थ्य को दिखाता है, पीएम ने कहा-जब फौज के वीर जवानों के पास आधुनिक हथियार होते हैं, अपनी रक्षा के लिए आधुनिक उपकरण होते हैं, तो वो उतनी ही आसानी से दुश्मन से मुकाबला कर पाते हैं,  हमारी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में जो आत्मनिर्भरता का अभियान चलाया है, वो भी फौजी साथियों को बहुत मदद करने वाला है. हमारी सरकार, हर फौजी, हर पूर्व फौजी के हितों को लेकर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है.  मोदी ने कहा. ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके अपने फौजी भाइयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी की. मोदी ने कहा-उत्तराखंड के निर्माण का सपना अटल जी ने पूरा किया था,  अटल जी मानते थे कनेक्टिविटी का सीधा कनेक्शन विकास से है,  उन्हीं की प्रेरणा से आज देश में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//