Search

 
 
 

पीएम मोदी ने धनबाद रेल मंडल को दी 17500 करोड़ की योजनाओं की सौगात समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : पीएम मोदी ने मंगलवार को धनबाद रेल मंडल को 17 हजार 500 करोड़ रुपए की सौगात दी है. भारतीय रेलवे में कुल 106 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. धनबाद रेल मंडल के गोमो-कोडरमा होकर गुजरनेवाली रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेन पुरी-दर्शन नगर को भी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई. डीआरएम कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया. जहां देखने के लिए कई रेलवे के अधिकारी मौजूद थे. इससे पहले एक मार्च को 35 हजार 747 करोड़ की सौगात दी थी. 12 दिनों में दूसरी बार रेलवे को कई बड़ी योजनाओं की सौगात  मिलने लोगों में खुशी की लहर है. धनबाद रेल मंडल के ग्रैंडकॉर्ड व सीआईसी सेक्शन में रेलवे लाइन का दोहरीकरण, विद्युतीकरण समेत कई योजनाएं पूरी होंगी. रेल परियोजनाएं पूरी होने से ट्रेनों को रफ्तार मिलेगी और लेटलतीफी भी नहीं होगी.

गोमो स्टेशन पर स्वदेशी स्टॉल का उद्घाटन

Gomoh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी प्रोडक्ट योजना के तहत गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर वन स्टेशन वन उत्पादन स्टॉल का मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलाकारों राष्ट्रीय गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. स्टॉल पर कुल्ल्ह, बैग, टोकरी व अन्य उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय, दिलीप गोस्वामी, ज्ञान रंजन सिन्हा, पपू वर्णवाल सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद मौजूद रहे. विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-with-the-launch-of-vande-bharat-train-going-to-varanasi-became-easy-biranchi-narayan/">बोकारो

: वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से वाराणसी जाना हुआ आसान- बिरंची नारायण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही