Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने 51,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा-एक और नया दौर दिखने लगा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को 51,000 से अधिक नवनियुक्‍त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. यह रोजगार मेला देशभर में 45 जगहों पर आयोजित किया गया. इसके जरिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्‍ली पुलिस में कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. पीएम मोदी ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रोजगार मेले का यह आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है. कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार ने कई बड़े बदलाव किये हैं. मोदी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना का भी उल्लेख किया. कहा कि इस योजना ने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. (पढ़ें, मेदिनीनगर">https://lagatar.in/dr-kaushik-mallik-became-the-president-of-bangiya-durgabari-puja-sub-committee/">मेदिनीनगर

: बंगीय दुर्गाबाड़ी पूजा उप समिति के अध्यक्ष बने डॉ कौशिक मल्लिक)

युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बन रहे हैं-मोदी

चंद्रयान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है. आगे कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत ने रिकार्ड निर्यात किया जो कि इस बात का संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामान की मांग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि वोकल फोर लोकल के मंत्र पर चलते हुए भारत सरकार भी मेड इन इंडिया लैपटॉप, कंप्यूटर जैसे उत्पाद खरीदने पर जोर दे रही है. इससे विनिर्माण भी बढ़ा है और युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी बन रहे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/6-murder-and-rape-incidents-happening-every-day-in-jharkhand-1564-cases-pending-for-investigation/">झारखंड

में हर दिन हो रही 6 हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं, जांच के लिए 1,564 मामले पेंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही