Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने 70 हजार नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा-राजग और भाजपा की सरकारों की पहचान है रोजगार मेला

NewDelhi :  ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को नवनियुक्‍त 70,126  कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. यह रोजगार मेला देशभर में 43 जगहों पर आयोजित किया गया. इस अवसर नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की पहचान बन गये हैं. आज निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर बन रहे हैं. जिस पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी गयी है, वह ‘अभूतपूर्व’ है. उन्होंने आगे कहा कि सरकारी नौकरी देने वाले प्रमुख संस्थानों (संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)) ने पहले के मुकाबले ज्यादा युवाओं को नौकरी दी हैं. इन संस्थाओं का जोर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर भी रहा है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/former-bihar-cm-jitan-ram-manjhi-said-will-not-contest-on-a-single-seat-in-the-lok-sabha-elections/">बिहार

के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने कहा- लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर नहीं लड़ेंगे चुनाव)

बीते एक दशक की तुलना में आज भारत ज्यादा स्थिर, सुरक्षित और  मजबूत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर जितना विश्वास और उसकी अर्थव्यवस्था पर जितना भरोसा आज है, वह पहले कभी नहीं रहा. उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी, कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद भारत अपनी अर्थव्यवस्था को नयी ऊंचाई पर ले जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते एक दशक की तुलना में आज भारत ज्यादा स्थिर, ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा मजबूत देश है. राजनीतिक भ्रष्टाचार, योजनाओं में गड़बड़ी और जनता के धन का दुरुपयोग पुरानी सरकारों की पहचान थी.  लेकिन आज भारत को राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक फैसलों और आर्थिक और प्रगतिशील सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़े">https://lagatar.in/government-private-and-non-majora-land-is-being-sold-fraudulently/">फर्जीवाड़े

से बेची जा रही है सरकारी, निजी और गैरमजरुआ जमीन

आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गयी हैं.  नये कर्मचारियों को वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग और गृह मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है. नव नियुक्त कर्मचारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम कहीं भी, किसी भी उपकरण पर अध्ययन के लिए उपलब्‍ध हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-jawans-die-of-heart-attack-in-police-line/">पलामू

: पुलिस लाइन के दो जवानों की मौत

युवाओं को सरकारी नौकरियां देना रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य
10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देना है. अब तब कई चरणों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं. इस साल जनवरी में पीएम ने सरकारी विभागों में नवनियुक्‍त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. नवंबर 2022 में आयोजित रोजगार मेले के दौरान विभिन्न पदों पर चयनित 71 हजार युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गये थे. इसके पहले भी रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 75 हजार नये लोगों को नियुक्ति पत्र दिये गये थे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इसे भी पढ़ें :  साहिबगंज">https://lagatar.in/sahebganj-watchman-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">साहिबगंज

: चौकीदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही