NewDelhi/Kolkata : प्रधानमंत्री मोदी आज शाम बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर भाजपा हेडक्वार्टर में पहुंचे. बता दें कि यहां बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर जश्न मनाया जा रहा है.
VIDEO | Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) says, “From today, a new chapter has been added to the destiny of Bengal. From today, Bengal has become free from fear and filled with confidence in development. Change has come to my Bengal. With this victory, in the 150th… pic.twitter.com/hOZAVzeH1Q
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
पीएम मोदी के पहुंचने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 मई, ममता गयी... के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया. भाजपा मुख्यालय में भाजपा के बंगाल कैम्पेन सॉन्ग पोरिबर्तनो दरकार, चाई बीजेपी सरकार बज रहा था.
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं.
मैं भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. कहा कि भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है. आपने नया इतिहास रच दिया है.
पीएम ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे. इन चुनावों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वो मार्गदर्शन इस विजय में बहुमूल्य रहा है.'
पीएम मोदी ने कहा, एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का दिन कई मायनों में खास है. यह देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. भरोसे का दिन है.
उन्होंने कहा, यह भरोसा है भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर है.
पीएम ने कहा, आज का ये दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. कहा कि जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया., पश्चिम बंगाल बंगाल में कमल खिल उठा. विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जायेंगे. जनता की शक्ति की जीत हुई है. भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है.
The Lotus blooms in West Bengal!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to…
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए एक्स पर कई पोस्ट किये हैं. उन्होंने लिखा, मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं.
मोदी ने कहा, जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी,
पीएम मोदी ने अन्य पोस्ट में लिखा, बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी.
मैं उन सभी को सलाम करता हूं. वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है. पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत करार दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment