Search

पीएम मोदी ने 10 सालों में किया अभूतपूर्व विकास : जायसवाल

हजारीबाग लोस क्षेत्र के राजग प्रत्याशी ने रामगढ़ जिले के बड़कागांव प्रखंड में किया जनसंवाद Ramgarh: अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप मतदान करने बूथ पर जाय तो कांग्रेस के करीब 62 साल के शासनकाल को जरूर याद करें. कांग्रेस ने वादा करके देश और देशवासियों को सिर्फ़ ठगने का काम किया. वहीं पीएम मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 हटा, सदियों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिली, सामाजिक न्याय के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला, इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध मेमोरियल का निर्माण हुआ, आयुष्मान भारत योजना से लाखों जरूरतमंद और गरीबों का मुफ़्त इलाज हुआ, व्यापारियों को राहत मिली, किसानों को लाभ मिला, महिला सम्मान में अभूतपूर्व कार्य हुआ, युवा खिलाड़ियों को सम्मान मिला. इसे भी पढ़ें-एसीबी">https://lagatar.in/acb-arrested-two-bribe-takers-from-latehar-ramgarh/">एसीबी

ने लातेहार-रामगढ़ से दो घूसखोरों को किया गिरफ्तार

बड़कागांव प्रखंड के 25 गांवों में किया जनसंपर्क

मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के 25 गांवों में जनसंवाद कर भाजपा और अपने पक्ष में वोट मांगा. जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत बड़कागांव चौक से कर समापन देर शाम पिपराडीह में जनसंवाद के साथ किया. इस दौरान उन्होंने तलसवार, आंगों, पोटंगा, उरीमारी, जरजरा और नयाटांड़ पंचायत के परेवातारी, निमियाटोला, प्लांडू, कोयलंग, पतरा, अम्बाटोला, आंगो, उरेज कॉलोनी, असवा, तिलैया, भुरकुंडा, पारगढ़ा, उरीमारी हेसाबेड़ा, उरीमारी लिपहाउस कॉलोनी, उरीमारी चेकपोस्ट, उरीमारी सेवल, जरजरा चौक, जरजरा बस्ती, पसेरिया, ललकीमाटी, टिकरीटांड़, तलसवार, सिमरातरी, नयाटांड़, कुम्हारडीहा, विश्रामपुर और पिपराडीह गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से मोदी सरकार के जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्यों की प्रगति को बरक़रार रखने के लिए मतदान कर भाजपा को जिताने की अपील की. इस दौरान बड़कागांव में स्थानीय भाजपा और आजसू कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. हरेक गांवों में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उन्हें देखने उमड़ा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/24rc_m_61_24042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा के प्रभारी रोशन लाल चौधरी, आजसू रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मिडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, आजसू प्रदेश सचिव कौलेश्वर गंझु, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, भाजपा नेता सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, मुखिया नीलम मिंज, पंसस कृष्णा राम, सुमन गिरी, भवानी प्रसाद, श्रीकांत निराला, बेचन साव, नागेश्वर तुरी, गिरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, अशोक महतो, विनोद महतो, अशोक साव, मेवालाल नाग, सत्येंद्र सिंह, दिनेश करमाली, नरसिंग प्रसाद, इंद्रभूषण, बढ़न तुरी, ज्ञानचंद महतो, किशोर राणा, धनलाल बेदिया, कृतन बेदिया, उषा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, अजय साहू, हीरालाल साव, आशीष गुप्ता, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बोले">https://lagatar.in/amit-shah-said-terrorism-got-protection-in-kerala-uddhav-insulted-lord-ram-sitharaman-cornered-congress-on-inheritance-tax/">बोले

अमित शाह, केरल में आतंकवाद को संरक्षण मिला, उद्धव ने भगवान राम का अपमान किया, सीतारमण ने विरासत कर पर कांग्रेस को घेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//