Search

 
 
 

पीएम मोदी ताशकंद पहुंचे, किर्गिस्तान जायेंगे, SCO समिट में पुतिन-शी जिनपिंग से होगी मुलाकात

National News : जानकारों की नजर में पीएम मोदी की यात्रा भारत-उज्बेकिस्तान के संबंधों के लिहाज से अहम है. खबरों के अनुसार ताशकंद में महत्वपूर्ण  बातचीत के बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की यात्रा पर रवाना होंगे.
 
पीएम मोदी  ताशकंद पहुंचे

National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे. हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने श्री मोदी का भव्य स्वागत किया.

 

 

जानकारों की नजर में पीएम मोदी की यात्रा भारत-उज्बेकिस्तान के संबंधों के लिहाज से अहम है. खबरों के अनुसार ताशकंद में महत्वपूर्ण  बातचीत के बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की यात्रा पर रवाना होंगे.

 

पीएम मोदी 31 अगस्त को बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO समिट) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

 

सूत्रों के अनुसार शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ होगी. इसके अलावा पीएम मोदी छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही