Search

 
 
 

पीएम मोदी ने विश्व में भारत को बढ़ाया आगे, जनता फिर दिलाएगी जीत : मनीष

 
Ramgarh:  एनडीए गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल रविवार को जिले के कई पंचायत क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कुंदरू, सरैया, लोधमा, छत्तर आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 62 साल तक राज किया, लेकिन गरीबों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया. सिर्फ गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया. उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने गरीबों के लिए पीएम आवास, उज्ज्वला गैस योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, कोरोना में मुफ्त वैक्सीन, आयुष्मान भारत कार्ड, किसानों को 6000 का सम्मान, हर घर जल योजना देने का काम किया है. इसके अलावे पूरे विश्व में भारत का नाम आगे बढ़ाया है. साथ ही अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण, बनारस में कांसी कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण के साथ कश्मीर से 370 हटाने का भी काम किया. इसलिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए हजारीबाग लोकसभा की जनता भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-absconding-for-twenty-years-caught-by-police/">गोड्डा

: सवा किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बीस वर्षों से फरार अभियुक्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मनीष जायसवाल का स्वागत किया गया

इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो व कुंदरूकलां मुखिया किशुनराम मुंडा द्वारा उनका स्वागत किया गया. मौके पर आजसू नेता मनोज महतो, प्रदीप कुशवाहा, भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू, राजीव जायसवाल, छोटन सिंह, अनमोल सिंह, बिजय जायसवाल, शिव साव के अलावे मोहराय महतो, शीला देवी, रूपा देवी, हीरालाल महतो, दिलीप सिंह, संतोष केशरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-rajrappa-police-seized-tractor-loaded-with-illegal-coal/">रामगढ़

: रजरप्पा पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही