Search

 
 
 

पीएम मोदी ने अमित शाह, एस जयशंकर अजीत डोभाल के साथ अहम बैठक की

 
NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अहम बैठक की. बैठक काफी देर चली. बैठक खत्म होने के बाद एनएसए अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह पीएम आवास से निकले. हालांकि अभी तक इस बैठक को लेकर सरकार द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज भुज एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आयेगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे. कहा किसीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है, बिहेवियर में गड़बड़ी आयी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. हम  शठे  शाठ्यम समाचरेत के रास्ते पर चल रहे हैं राजनाथ सिंह ने कहा, हम शठे  शाठ्यम समाचरेत   के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा. कहा कि हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, लेकिन शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है. राजनाथ ने कहा, आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मसला नहीं, बल्कि नेशनल डिफेंस का हिस्सा बन चुकी है. हम इसे जड़ से खत्म करेंगे. नये भारत का जन्म हो चुका है. हम हमारे आराध्य श्रीराम के रास्ते पर चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-samachar-owner-arrested-rahul-said-conspiracy-against-the-voice-of-democracy/">गुजरात

समाचार के मालिक गिरफ्तार, राहुल ने कहा, लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही