Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोड शो किया, पैदल चले, युवम कॉन्क्लेव को संबोधित किया

Kochi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार को कोच्चि में रोड शो किया. इस दौरान वे पैदल चले. पीएम ने सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इससे पहले पीएम आईएनएस गरुड़ नौसेना हवाई स्टेशन पर उतरे. खबरों के अनुसार वे दो दिवसीय दौरे पर केरल आये हैं. पीएम ने कोच्चि में युवम कॉन्क्लेव को भी संबोधित किया.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के यहां क्लिक करें

पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किये

युवाओं से कहा कि कोई भी मिशन वाइब्रेंट तब बनता है जब उसके पीछे वाइब्रेंट यूथ की एनर्जी लगती हो. इस क्रम में केरल की तारीफ करते हुए कहा कि यह इतना भव्य और सुंदर है कि यहां आकर ऊर्जा और बढ़ जाती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल की पूर्ववर्ती सरकारों पर हल्ला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किये. भाजपा की सरकारे अपने राज्यों में हर सेक्टर में युवाओं के लिए नये अवसर बना रही है.

केरल में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा तो यहां रोजगार के नये मौके बनेंगे

मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर युवाओं को नये अवसर दे कही हैं. हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र से स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं. केरल में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा तो यहां रोजगार के नये मौके बनेंगे. नयी इंडस्ट्रीज लगेंगी. टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. खबरों के अनुसार पीएम मंगलवार सुबह तिरुवनंतपुरम जायेंगे. तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. पीएम केरल में गिरजाघरों के आठ प्रमुख वरिष्ठ पादरियों से भी मिलेंगे [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही