Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्लिन में पीएम मोदी, बच्चों ने सुनायी देशभक्ति गीत, पीएम ने दिया खास गिफ्ट

Advertisement
Advertisement
Berlin :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह बर्लिन पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में भारतीय पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे, पीएम ने भी उनसे मुलाकात की. वहां उनको एक छोटी बच्ची भी मिली, जिससे पीएम मोदी ने काफी देर तक बात की और उसे एक खास गिफ्ट दिया. पीएम मोदी के पहुंचने के बाद उन्हें भारतीय नागरिकों के बीच मान्या नाम की एक बच्ची दिखी, जो हमारी पारंपरिक वेशभूषा में थी. उसने खुद प्रधानमंत्री की एक पेंटिंग तैयार की थी. उस पर लिखा था- `प्यारे प्रधानमंत्री जी, आपका बर्लिन में स्वागत है`. पीएम मोदी उसे देखकर काफी खुश हुए और बच्ची की सराहना की. इसके बाद उसे ऑटोग्राफ देते हुए तस्वीरें खिंचवाई. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मान्या ने कहा कि ये बहुत ही शानदार अनुभव था. पीएम मोदी मेरे आइकॉन हैं. मैंने जो पेटिंग बनाई थी, उस पर उन्होंने सिग्नेचर किया और उन्हें शाबाश कहा.

लगे भारत माता की जय के नारे

इसके बाद पीएम ने वहां पर मौजूद एक दूसरे बच्चे से बात की. इस पर बच्चे ने उनको मातृभूमि का गीत सुनाया. पीएम मोदी भी उसे सुनने के लिए काफी देर तक उसके पास खड़े रहे. साथ ही उसके कंधे पर हाथ रखकर चुटकी बजाई. वहीं पीएम मोदी की इस यात्रा से वहां पर रह रहे भारतीयों में भी काफी उत्साह है. बर्लिन में पीएम मोदी के होटल पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनका वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी का स्वागत करने कई बच्चे भी पहुंचे थे.

25 कार्यक्रमों में नरेंद्र मोदी शामिल होंगे

पीएम नरेंद्र मोदी 3 दिन के दौरे पर बर्लिन पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. तीन दिन के विदेश दौरे में जर्मनी-डेनमार्क और फ्रांस के 25 कार्यक्रमों में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इन बैठकों में ऊर्जा, सुरक्षा और  आर्थिक संबंध जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी. बर्लिन के बाद पीएम मोदी मंगलवार को डेनमार्क जाएंगे और फिर बुधवार को उनका पेरिस दौरा प्रस्तावित है. वहां पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर वो वापस भारत लौट आएंगे.

चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बातचीत करेंगे

इससे पहले मोदी ने ट्वीट में कहा, बर्लिन पहुंच गया, आज मैं चांसलर ओलाफ शॉल्ज से बातचीत करूंगा. कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करूंगा और समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा. मुझे पूरा विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती गहरी होगी. मोदी और ओलाफ छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श IGC बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे. जर्मनी रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा कि बर्लिन की उनकी यात्रा चांसलर शॉल्ज से बातचीत का अवसर प्रदान करेगी जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष G20 में मुलाकात की थी. द्वितीय भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. उन्होंने कहा, हम छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श IGC की सह अध्यक्षता करेंगे, यह एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसे भारत केवल जर्मनी के साथ करता है. इसे भी पढ़ें – प्रीति">https://lagatar.in/preeti-fake-murder-hc-asked-why-not-deducted-money-from-policemens-salary-and-gave-compensation-to-the-victims/">प्रीति

फर्जी हत्याकांड: HC ने पूछा- क्यों न पुलिसकर्मियों के वेतन से पैसे काटकर पीड़ितों को दिये मुआवजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही