Search

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, विपक्षी दलों की खुन्नस बढ़ी, राजद ने नये संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देश के नये संसद भवन का उद्घाटन कर दिया. इससे पहले पीएम मोदी ने राजदंड ( सेंगोल) को दंडवत प्रणाम किया. इस क्रम में तमिलनाडु से आये अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को राजदंड सौंपा.                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  पीएम ने पवित्र राजदंड हाथ में लेकर विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया. इसके बाद नादस्वरम् की धुन के बीच प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल नये संसद भवन लेकर गये और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे.

विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार किया

आज एक ओर यह सब तो हुआ, लेकिन दूसरी ओर कई विपक्षी दलों ने इस समारोह का बहिष्कार किया. जान लें कि इन दलों ने मांग की थी कि नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाये. आज पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना विपक्षी दलों को रास नहीं आया. इनकी प्रतिक्रिया सामने आनी शुरू हो गयी है. राजद ने तो पार्लियामेंट   भवन के ऑर्किटेक्चर की तुलना ताबुत से कर दी .राष्ट्रीय जनता दल ने संसद भवन के उद्घाटन के बाद एक ट्वीट किया, जिसे लेकर भाजपा राजद पर आग बबूला है. अपने ट्वीट में राजद ने नये संसद भवन के साथ एक ताबूत की फोटो शेयर करते हुए लिखा...ये क्या है.

भाजपा राजद पर आगबबूला हो गयी 

राष्ट्रीय जनता दल के इस ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हमलावर होते हुए कहा, 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी. नये लोकतंत्र के मंदिर में आपको आने का मौका भी नहीं देगी. गौरव भाटिया ने लिखा, आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है. आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं. छाती पीटते रहिए. 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी. चलिए यह भी तय हुआ संसद देश का ताबूत आपका.

ताबूत का चित्र दिखाना लोकतंत्र का अपमान

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नया संसद भवन जनता के पैसे से बना है. क्या राजद ने यह तय कर लिया है कि उनके सदस्य स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे, क्या वो लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. उन्होंने कहा कि ताबूत का चित्र दिखाने से ज्यादा अपमान लोकतंत्र का क्या हो सकता है.

आरजेडी की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील : शहजाद पूनावाला

एक और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राजद पर हमलावर होते ट्वीट किया. वे इस घिनौने स्तर तक गिर गये हैं. यह आरजेडी की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. भारतीय प्रणाली में त्रिकोण या त्रिभुज का बहुत महत्व है. कहा कि ताबूत हेक्सागोनल या 6 भुजाओं वाला बहुभुज है.

राजद ने अपने ट्वीट पर दी सफाई

भाजपा द्वारा हमला किये जाने पर राजद ने इस पर सफाई दी है. राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने अपनी पार्टी द्वारा नयी संसद की तुलना एक ताबूत से करने पर कहा कि हमारे ट्वीट में ताबूत लोकतंत्र को दफन किये जाने का प्रतिनिधित्व कर रहा है. देश इसे स्वीकार नहीं करेगा. संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यह चर्चा करने की जगह है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp