Search

 
 
 

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया

 
Abu Dhabi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को अबू धाबी में पहले  हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया.  श्री मोदी  विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए.  इससे पहले मंदिर पहुंचने पर महंत स्वामी महाराज ने पीएम मोदी का स्वागत किया. सैकड़ों भारतीय इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. अभिनेता अक्षय कुमार  मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अबू धाबी पहुंचे है.    बता दें कि श्री मोदी दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में हैं. . खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 42 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.                 ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्वामीनारायण संप्रदाय के 1200 से अधिक मंदिरों में एक साथ आरती आयोजित की गयी

हल्के गुलाबी रंग का रेशमी कुर्ता पजामा, बिना बांह वाली जैकेट और पटका पहने हुए प्रधानमंत्री ने मंदिर के लोकार्पण समारोह में पूजा विधि में भाग लिया.  प्रधानमंत्री ने वैश्विक आरती में भी भाग लिया, जो बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा दुनियाभर में बने स्वामीनारायण संप्रदाय के 1200 से अधिक मंदिरों में एक साथ आयोजित की गयी. इससे पहले मोदी ने यहां पहले हिंदू मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न संप्रदायों के लोगों से मुलाकात की.

अबू धाबी के मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है

दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में बने मंदिर के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने मंदिर में कृत्रिम रूप से तैयार की गयी गंगा और यमुना नदियों में जलार्पण भी किया. मंदिर अधिकारियों के अनुसार शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों एवं हिंदू ग्रंथों में उल्लेखित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार भव्य मंदिर बनाया गया है.   अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है. इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है. इससे पहले मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के बीच विचार ऱखे थे. पीएम मोदी सबसे पहले 2015 में यूएई के दौरे पर गये थे. और यह 34 साल में पहली बार था, जब कोई भारतीय पीएम यूएई गया हो. पीएम बनने के बाद से अब तक यूएई का उनका ये सातवां दौरा है.

 BAPS हिंदू मंदिर बनने में 700 करोड़ की लागत आयी है

अबू धाबी में निर्मित  (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha) BAPS स्वामीनारायण मंदिर 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा है. इसकी चौड़ाई 180 फीट है. इसे बनाने में 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. BAPS  हिंदू मंदिर 27 एकड़ जमीन पर बना है. मंदिर के निर्माण में सिर्फ चूना पत्थर और संगमरमर का प्रयोग किया गया है. जान लें कि मंदिर निर्माण के लिए 20,000 टन से अधिक पत्थर और संगमरमर 700 कंटेनरों में भरकर अबू धाबी पहुंचाये गये.जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने अगस्त 2015 में अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 12.3.5 एकड़ जमीन उपहारस्वरूप दी थी. 2019 में मंदिर के लिए अतिरिक्त 13.5 एकड़ जमीन मुहैया कराई गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही