Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल, फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया

Mohali : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया. टाटा मेमोरियल सेंटर ने इस अस्पताल का निर्माण 660 करोड़ रुपये की लागत स किया है. यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सहायता-प्राप्त संस्थान है. यह कैंसर अस्पताल तृतीयक स्तर का अस्पताल है, जिसकी 300 बिस्तरों की क्षमता है. अस्पताल कैंसर के सभी प्रकारों के उपचार के लिए हर आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी– कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी. यह अस्पताल पूरे क्षेत्र में कैंसर सुविधा और उपचार के लिए केंद्र के रूप में और संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल इसकी शाखा के रूप में कार्य करेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  गुजरात">https://lagatar.in/anti-incumbency-wave-in-gujarat-people-are-tired-of-bjp-government-our-government-will-be-formed-congress/">गुजरात

में सत्ता विरोधी लहर, जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, हमारी सरकार बनेगी : कांग्रेस

 फरीदाबाद में 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आज फरीदाबाद में भी  6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 133 एकड़ क्षेत्र में बने 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कहा कि भारत में आरोग्य और आध्यात्म एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान आध्यात्मिक-निजी भागीदारी का सफल उदाहरण है. उन्होंने कहा, भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां इलाज एक सेवा है और आरोग्य एक दान है. जहां आरोग्य और आध्यात्म, दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत ने टीके बनाये तो कुछ लोगों ने दुष्प्रचार की कोशिश की थी और इसकी वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी लेकिन जब समाज के धर्मगुरु और आध्यात्मिक गुरु एक साथ आये तो उसका तुरंत असर भी हुआ.

आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी को मोदी ने झुककर प्रणाम किया

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद ‘अम्मा’’ के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी को मोदी ने झुककर प्रणाम किया तो उन्होंने उनपर गुलाब के फूल बरसाये. । प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है अमृत काल की इस प्रथम बेला में मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी देश को मिल रहा है. ’ इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अस्पताल के प्रांगण में दीप प्रज्जवलित भी किया. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जायेगा. दिल्ली-मथुरा रोड पर फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित इस अस्पताल में शुरुआत में 500 बेड की व्यवस्था रहेगी और अगले पांच वर्षों में इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा इसमें शोध के लिए समर्पित एक सात मंजिला ब्लॉक भी होगा. अस्पताल की मुख्य इमारत 14 मंजिलों की होगी और इसके शीर्ष पर एक हेलीपैड भी होगा. इसे भी पढ़ें :   NDTV-अडानी">https://lagatar.in/ndtv-adani-takeover-case-jairam-ramesh-says-shameful-move-to-control-and-suppress-independent-media/">NDTV-अडानी

अधिग्रहण मामला : जयराम रमेश ने कहा, स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करने और दबाने के लिए शर्मनाक कदम

 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही