Search

 
 
 

पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज 'सुदर्शन सेतु' का किया उद्घाटन

 
Gujrat :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2.32 किमी देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज `सुदर्शन सेतू` का उद्घाटन किया है. गुजरात के द्वारका जिले में  980 करोड़ की लागत से `सुदर्शन सेतु` बनाया गया है, जो यह पुल ओखा और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ेगी. अब पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेट द्वारकाधीश मंदिर जाने में आसानी होगी. इसके पहले लोगों को यहां नाव से जाना पड़ता था. इस पुल का शिलान्यास पीएम ने अक्टूबर साल 2017 में किया था.

पीएम ने बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना की

`सुदर्शन सेतु` के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना की है. पुल के उद्घाटन से पहले पीएम ने  एक्स पर लिखा कि कल गुजरात के विकास पथ के लिए एक विशेष दिन है. उद्घाटन की जा रही कई परियोजनाओं में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतु भी शामिल है. यह एक आश्चर्यजनक परियोजना है जो कनेक्टिविटी को बढ़ायेगी.

भारत का सबसे लंबा केबल सपोर्ट पुल है `सुदर्शन सेतू` 

`सुदर्शन सेतु` पुल भारत का सबसे लंबा केबल सपोर्ट पुल है. इसके फुटपाथ के ऊपरी हिस्से में सौर पैनल लगे हैं. इन सोलर पैनल से 1 मेगावाट की बिजली पैदा होगी. `सुदर्शन सेतू` पुल फोरलेन है. इसके दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया गया है. इस पुल पर शानदार कलाकृति की गयी है. पुल के दोनों तरफ बने फुटपाथ को भगवत गीता के श्लोकों और भगवान श्री कृष्ण की छवियों से सजाया गया है. जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही