Search

 
 
 

पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों को नाश्ते पर बुलाया, राजनीति में सफलता पाने के टिप्स दिये

पीएम ने गलत चीजों में फंसने से बचने, गलत मेहमाननवाजी स्वीकार नहीं करने, सांसद का लेटर पैड या हस्ताक्षर किसी गलत हाथों में न चला जाये, इस पर ध्यान देने को कहा. पीएम ने समझाया, राजनीति में भरोसा बनाना मुश्किल है, लेकिन उसे गंवाना बहुत आसान.
 

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार सुबह एनडीए के कई सांसदों को नाश्ते पर बुलाया. इस मुलाकात को लेकर सांसदों ने बताया कि पीएम मोदी ने समझाया कि सार्वजनिक जीवन में छोटी-सी चूक बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है.

 

पीएम ने गलत चीजों में फंसने से बचने, गलत मेहमाननवाजी स्वीकार नहीं करने, सांसद का लेटर पैड या हस्ताक्षर किसी गलत हाथों में न चला जाये, इस पर ध्यान देने को कहा. पीएम ने समझाया, राजनीति में भरोसा बनाना मुश्किल है, लेकिन उसे गंवाना बहुत आसान.

 

सांसदों के अनुसार पीएम मोदी ने जनता से लगातार जुड़े रहने और संवाद बनाए रखने पर ध्यान देने को तगा.  कहा कि सांसदों का काम सिर्फ सदन में मौजूद रहना नहीं है. सांसद लोगों के बीच जायें और उनकी समस्याओं को समझें. कहा कि राजनीति में सिर्फ चुनाव के समय लोगों के बीच जाना पर्याप्त नहीं है.

 

पीएम मोदी ने कहा, जनता से नियमित संवाद जरूरी है.  विपक्षी नेताओं की किसी बात पर सीधे टकराव के बजाय उसे समझाने की कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा  प्रधानमंत्री ने सांसदों को लोगों का मन और दिल जीतने की राजनीति पर ध्यान देने को कहा.

 

पीएम मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी की बात खुलकर सुननी चाहिए. उनकी समस्याओं को ध्यान से समझेंगे, तभी सही समाधान निकल सकता है  इस मुलाकात में पहली बार चुने गये  भाजपा सांसदों के साथ अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए सांसद भी मौजूद रहे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही