Search

 
 
 

पीएम मोदी जानते हैं, चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है : राहुल गांधी

 
New Delhi :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की गारंटी और मोदी की गारंटी`में फर्क साफ है. प्रधानमंत्री  मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है. राहुल गांधी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स  पर पोस्ट किया, कांग्रेस की गारंटी : हिंदुस्तानियों की सरकार, महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह, युवाओं को एक लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी, 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती और किसानों को कानूनी एमएसपी.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने दावा किया, मोदी की गारंटी का मतलब अडानियों की सरकार, देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में, चंदे के धंधे वाला वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खत्म, किसान पाई-पाई का मोहताज. राहुल गांधी ने कहा कि दोनों गारंटी में फर्क साफ है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनायेगी और मोदी जी जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से निकल गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही