Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को झारखंड दौरे पर है. यहां धनबाद के सिंदरी में पीएम मोदी ने 35,700 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है. मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा. ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है. मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है. हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बनाना है. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है. कल ही अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े आये हैं वो बहुत ही उत्साह भरने वाले हैं. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में रोड शो किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/6449d34c-295a-4bd7-b6d5-3272d18ed5dc.jpeg"
alt="" width="1280" height="851" /> पीएम मोदी ने सिंदरी स्थित 8900 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) भी राष्ट्र को समर्पित किया. इससे यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा. जिससे लाभ देश के किसानों को होगा. पीएम मोदी ने 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखायी. रेल परियोजनाओं में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं. इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा. प्रधानमंत्री ने तीन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायी. इनमें देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बदामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से ज्यादा डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू करना शामिल हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/950e5cd7-19fc-4bea-b296-c98a6b1296e3.jpeg"
alt="" width="1280" height="851" /> इसके अलावा प्रधानमंत्री ने झारखंड में उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (एसटीपीपी), चतरा की यूनिट-1 (660 मेगावाट) सहित महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया. 7500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस परियोजना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा. इसके अलावा ‘पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान’ के अनुसार, मोदी रामगढ़ जिले में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के उत्तरी उरीमारी कोल हैंडलिंग संयंत्र का उद्घाटन किया.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/MXw3i6G3am">pic.twitter.com/MXw3i6G3am
धनबाद, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,700 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। pic.twitter.com/MXw3i6G3am
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March">https://twitter.com/AHindinews/status/1763451996999201180?ref_src=twsrc%5Etfw">March
1, 2024
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/0duF1OH8l9">pic.twitter.com/0duF1OH8l9
धनबाद, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है।" pic.twitter.com/0duF1OH8l9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March">https://twitter.com/AHindinews/status/1763455671180066966?ref_src=twsrc%5Etfw">March
1, 2024
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/hOnEDnTnM3">https://t.co/hOnEDnTnM3">pic.twitter.com/hOnEDnTnM3
झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में रोड शो किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March">https://twitter.com/AHindinews/status/1763466079634911426?ref_src=twsrc%5Etfw">March
1, 2024
पीएम मोदी ने कहा- JMM मतलब हो गया है जमकर के खाओ
मोदी ने कहा कि ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है. ये तभी लग रहा है, जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है. आगे कहा कि कभी-कभी मैं सोचता हूं कि पता नहीं मेरा कितने जन्मों का पुण्य होगा जो आप मुझे इतना प्यार और इतना आशीर्वाद दे रहे हैं. आप जो मुझे इतना प्यार देते हैं, इतना आशीर्वाद देते हैं, क्या मैं आपके लिए जिंदगी खपाऊंगा की नहीं खपाऊंगा? शरीर का कण-कण, समय का पल-पल आपको समर्पित करूंगा की नहीं? आपको विश्वास है ना? यही मोदी की गारंटी है. पीएम ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए ये जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो. लेकिन जब से यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण वाली सरकार बनी है, तब से स्थितियां बहुत बिगड़ी हैं. JMM मतलब हो गया है कि जमकर के खाओ.पीएम ने राष्ट्र को समर्पित किया हर्ल, स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा
alt="" width="1280" height="851" /> पीएम मोदी ने सिंदरी स्थित 8900 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) भी राष्ट्र को समर्पित किया. इससे यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. इससे देश में प्रति वर्ष लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा. जिससे लाभ देश के किसानों को होगा. पीएम मोदी ने 17,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखायी. रेल परियोजनाओं में सोन नगर-अंडाल को जोड़ने वाली तीसरी और चौथी लाइन, टोरी-शिवपुर पहली और दूसरी तथा बिराटोली-शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन (टोरी-शिवपुर परियोजना का हिस्सा), मोहनपुर-हंसडीहा नयी रेल लाइन, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन शामिल हैं. इन परियोजनाओं से राज्य में रेल सेवाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास होगा. प्रधानमंत्री ने तीन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखायी. इनमें देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बदामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से ज्यादा डिब्बों वाली मालगाड़ी का परिचालन शुरू करना शामिल हैं.
पीएम ने 7500 करोड़ से अधिक लागत की बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन किया
alt="" width="1280" height="851" /> इसके अलावा प्रधानमंत्री ने झारखंड में उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (एसटीपीपी), चतरा की यूनिट-1 (660 मेगावाट) सहित महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया. 7500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस परियोजना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा. इसके अलावा ‘पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान’ के अनुसार, मोदी रामगढ़ जिले में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के उत्तरी उरीमारी कोल हैंडलिंग संयंत्र का उद्घाटन किया.
Leave a Comment