Search

पीएम मोदी ने गुजरात-असम में 1.25 लाख करोड़ की लागत वाले तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत गुजरात और असम में 1.25 लाख करोड़ रुपए की लागत वाले तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी. बता दें कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल तरीके से देश को तीन सेमीकंडक्टर यूनिट देश को समर्पित की. इनमें से दो यूनिट गुजरात में और एक असम में है. इन तीन प्लांट में से दो टाटा ग्रुप लगा रहा है.                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम ने कहा कि आज हम इतिहास रच रहे हैं

आज के दिन को ऐतिहासिक करार देते हुए पीएम ने कहा कि आज हम इतिहास रच रहे हैं. उज्जवल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं. कहा कि आज सेमीकंडक्टर उत्पादन से जुड़े लगभग सवा लाख करोड़ रुपए के तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है. यह भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन का एक ग्लोबल हब बनाने में सहायक बनने वाला है.

पिछले माह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  तीन सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना पर मुहर लगाई थी

बता दें कि पिछले माह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डेवलपमेंट ऑफ सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम्स इन इंडिया के तहत तीन सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना पर मुहर लगाई थी. जानकारी के अनुसार इनमें से एक असम और दो प्रोजेक्ट्स गुजरात में बनेंगे. सूत्रों के अनुसार तीनों प्लांट्स 100 दिनों के अंदर काम शुरू करने लगेंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी को टेक्नोलॉजी ड्रिवेन सेंचुरी करार देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, कहा कि मेड इन इंडिया चिप, भारत में डिजाइन किया गया चिप, भारत को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की दिशा में ले जायेगा.

एन चंद्रशेखर ने कहा, देश पर बहुत दूरगामी असर होगा

इस अवसर पर टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखर (चेयरमैन) ने कहा, मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स पीएम मोदी के विजन के कारण पूरा हो रहा है।. कहा कि आज हमारे तीन प्लांट का शिलान्यास हो रहा है. इसका देश पर बहुत दूरगामी असर होगा.

टाटा का जॉइंट वेंचर देश का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट लगा रहा है

केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार टाटा का जॉइंट वेंचर देश का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट बनायेगा. बताया कि धोलेरा में माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट के बाद यहां फैब्रिकेशन प्लांट बनेगा. अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रोन धोलेरा में 22,516 करोड़ रुपए की लागत से चिप एसेंबली प्लांट लगा रही है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान की पावर चिप सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) का जॉइंट वेंचर गुजरात के धोलेरा में 91,000 करोड़ रुपए के निवेश से चिप फैब्रिकेशन प्लांट लगायेगा. खबरों के अनुसार ताइवान में PSMC की 6 चिप फाउंड्रीज हैं. गुजरात में जब प्लांट तैयार हो जायेगा, तो इसकी क्षमता हर माह 50 हजार वेफर्स बनाने की होगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp