Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका से मिस्र के लिए रवाना, 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक यात्रा

Advertisement
Advertisement
Washington : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह मिस्र के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी. मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं. यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी.                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री का दौरा करेंगे, जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र तथा फलस्तीन में सेवा करने वाले एवं शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है. मोदी दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गयी 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे. दो देशों की यात्रा पर जाते समय मोदी ने 20 जून को अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा था, मैं किसी करीबी और मैत्रीपूर्ण देश (मिस्र) की पहली राजकीय यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं. उन्होंने यह भी कहा था,

मिस्र में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने का अवसर  

हमें इस वर्ष देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सीसी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला. कुछ महीनों के अंतराल में ये दो यात्राएं मिस्र के साथ हमारी तेजी से विकसित हो रही साझेदारी की झलक पेश करती हैं, जो राष्ट्रपति सीसी की यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी में बदल गयी. मोदी ने कहा था, मैं दोनों देशों की सभ्यता और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं. मुझे मिस्र में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा.

मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया

इससे पहले उन्होंने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. मोदी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका आये थे. उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी की थी. बाद में राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में उनका रेड-कार्पेट पर भव्य स्वागत किया.

व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया

बाइडन द्वारा उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया. इस यात्रा के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौते हुए. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने सैन्य विमानों के लिए जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन संबंधी ऐतिहासिक समझौते और अमेरिकी ड्रोन समझौते की प्रशंसा की. है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही