Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी G-7 की बैठक में हिस्सा लेने जापान रवाना, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जायेंगे

New Delhi : पीएम मोदी आज शुक्रवार को अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के लिए भारत से रवाना हो गये.  बता दें कि जापान के हिरोशिमा में जी-7 की बैठक होने जा रही है. पीएम इस बैठक में शामिल होंगे,  पीएम मोदी तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जा रहे हैं.  सबसे पहले पीएम जापान जायेंगे. वह हिरोशिमा शहर में 20 मई से शुरू हो रही जी-7 (G-7) देशों की बैठक में शामिल होंगे. जान लें कि हिरोशिमा में क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया) शिखर बैठक का आयोजन किया जा रहा है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
  राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस वैश्विक मंच(बेहद महत्वपूर्ण) पर अपने हितों और मित्र देशों के कूटनीतिक दबाव के बीच पीएम मोदी सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे. पीएम मोदी इन तीनों देशों में चार दिन ही रहेंगे. इस क्रम में वह 40 समारोहों, बैठकों आदि में शिरकत करेंगे जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 20-25 वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं. इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई प्रमुख देशों के नेता शामिल हैं.

मोदी रूस के खिलाफ जी-7 देशों की किसी भी कोशिश में शामिल नहीं होंगे

कहा जा रहा है कि हिरोशिमा में हो रही जी-7 देशों की बैठक में रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने को लेकर नयी कोशिश की जा सकती है चर्चा है कि पीएम मोदी रूस के खिलाफ जी-7 देशों की किसी भी कोशिश में शामिल नहीं होंगे. सूत्रों के अनुसार जी-7 देशों की तरफ से चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ भी बयान जारी हो सकता है. माना जा रहा है कि भारत इससे भी दूर रहेगा जान लें कि क्वाड की बैठक पूर्व में सिडनी में होने वाली थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा वहां का दौरा रद्द कर दिये जाने से बात नहीं बनी. इसके बाद हिरोशिमा में बैठक कराने पर सहमति बनी है. खबर है कि पीएम हिरोशिमा में जी-7 (जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, जर्मनी व फ्रांस का संगठन) के अलावा क्वाड (अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया व भारत का संगठन) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही