Search

 
 
 

पीएम मोदी कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस रवाना

 
NewDelhi :  रूस की अध्यक्षता में कजान में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रूस के लिए रवाना हुए. इस दौरान पीएम मोदी अन्य ब्रिक्स देशों के नेताओं और आमंत्रित मेहमानों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे. साल 2024 में पीएम मोदी की यह दूसरी रूस यात्रा है. इससे पहले उन्होंने जुलाई में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भी मास्को की यात्रा की थी. उन्हें मास्को के क्रेमलिन में रूस के सबसे बड़े नागरिक सम्मान `ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल` से सम्मानित किया गया था. रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बैठक भी की थी. https://twitter.com/AHindinews/status/1848542125698458095

इस यात्रा से भारत-रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और होगी मजबूत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर कजान की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं. इस यात्रा का उद्देश्य 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेना है. उन्होंने ब्रिक्स के महत्व पर बात करते हुए कहा कि भारत ब्रिक्स के साथ निकट सहयोग का महत्व समझता है. यह संगठन वैश्विक विकास, बहुपक्षवाद सुधार, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला मजबूती, सांस्कृतिक और जन-जन संपर्क आदि जैसे मुद्दों पर बातचीत का महत्वपूर्ण मंच बन गया है. पिछले साल नये सदस्य जोड़ने से ब्रिक्स और भी समावेशी और वैश्विक हितों के लिए काम करने वाला संगठन बन गया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जुलाई 2024 में मास्को में हुए वार्षिक शिखर सम्मेलन के आधार पर काजान की मेरी यात्रा भारत और रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी. मुझे ब्रिक्स के अन्य नेताओं से मिलने का भी इंतजार है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही