Search

 
 
 

PM मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना, बोले-इस यात्रा से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति

 
NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गये. यह उनकी तीसरी यात्रा है. पीएम मोदी की यह यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह पिछले 70 वर्षों में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की कुल सऊदी यात्राओं के बराबर है. वहीं साल 2014 के बाद से यह उनकी 15वीं खाड़ी यात्रा है, जो सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के साथ भारत की बढ़ती आर्थिक, रक्षा और कूटनीतिक भागीदारी को दर्शाती है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक के लिए है, जो दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद और सहयोग को नई दिशा देने के लिए बनाई गयी थी. प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद है. https://twitter.com/PTI_News/status/1914529753232810376

सउदी अरब रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर अपनी यात्रा के उद्देश्यों और भारत-सऊदी रिश्तों की अहमियत को रेखांकित किया. पीएम ने लिखा कि
सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा. भारत सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है.  पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आयी है. मैं रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं. मैं वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा.  
https://twitter.com/narendramodi/status/1914523173590028453

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही