Search

 
 
 

पलामू में हताश और निराश दिखे पीएम मोदी : बिट्टू पाठक

 
Medininagar.  इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइया की जीत सुनिश्चित करने को लेकर डाल्टनगंज विस क्षेत्र के सदर प्रखंड में रविवार को कांग्रेसजनों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी व संचालन ललित कुमार सिंह ने किया. बैठक में पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने महागठबंधन प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित करने के लिए विमर्श किया. बैठक में सभी बूथों के बीएलए से श्री पाठक ने कहा कि भाजपा के सांसद पिछले दो बार से जीतते रहे हैं. उनका कार्यकाल नहीं के बराबर रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल की सभा में हताश और निराश दिखे. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यों पर वोट नहीं मांग रही बल्कि लोगों के भावनाओं से खेल रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि उनकी करनी और कथनी में कितना फर्क है. 10 वर्षों में इस देश की सरकार ने हर वर्ग को परेशान करके रखा है. उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार ममता भईया भारी मतों से चुनाव जीत रही है क्योंकि लोगों को विश्वास है कि इंडिया गठबंधन ही विकास की नई गाथा लिखेगा. बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अजय साहू, जिला सचिव शमीम अंसारी, शैलेश मेहता ,अजय कुमार ,मंसूर अंसारी, श्याम उरांव,मोहम्मद इरशाद आलम, निरंजन पासवान ,गुरु चरण, हरकेश यादव, मधेश्वरा पहन, राजेंद्र उरांव, मनोज भैया, राजमणि सिंह, प्रमोद यादव, रवींद्र तिवारी, शमीम अंसारी, राजेंद्र साहू ,अनूप तिवारी, सुधीर सिंह, कपिल देव सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/uttarakhand-char-dham-yatra-from-10th-may-flowers-will-be-showered-by-helicopter-on-the-day-of-opening-of-doors-of-dhams/">

 उत्तराखंड : चार धाम यात्रा 10 मई से, धामों के कपाट खुलने वाले दिन हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा…     
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही