Search

UAE के बाद दोहा पहुंचे पीएम मोदी, पीएम शेख मोहम्मद से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा

Doha :  संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर की राजधानी दोहा पहुंचे. हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट की. मोदी ने लिखा कि पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक शानदार रहीं. हमारी बातचीत भारत और कतर के बीच मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित रही.

‘विश्व सरकार शिखर सम्मेलन’ को भी पीएम ने किया संबोधित

दोहा में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम ‘विश्व सरकार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने सम्मेलन की कुछ तस्वीरें भी साझा की है, जिनमें उनके आगमन पर उत्साहित प्रवासी भारतीयों को मोदी का स्वागत करते देखा जा सकता है. पीएम ने कहा कि दोहा में खास स्वागत! प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कतर की दूसरी यात्रा है. इससे पहले वह जून 2016 में कतर आये थे.

व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा 

विदेश मंत्रालय ने भी बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के प्रधानमंत्री के बीच ‘‘सार्थक’’ बातचीत हुई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ दोहा में रचनात्मक बैठक की. व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात गये थे पीएम

बता दें कि मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात गये थे. यहां उन्होंमे संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. यात्रा के बाद पीएम मोदी दोहा पहुंचे. दोहा पहुंचने के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि दोहा पहुंचा. कतर की यात्रा सार्थक रहने के प्रति आशांवित हूं, जो भारत-कतर मित्रता को और गहरा करेगी. उन्होंने दोहा में प्रवासी भारतीयों का ‘‘असाधारण’’ स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया. दोहा में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम ‘विश्व सरकार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया. इसके बाद उन्होंने कतर के पीएम से मुलाकात की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp