Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने मन की बात में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सावन माह, मुस्लिम महिलाओं की हज यात्रा, ज्योतिर्लिंग के महत्व का जिक्र किया

Advertisement
Advertisement
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए देश के विभिन्न इलाकों में हो रहे प्रयासों का जिक्र किया और देशवासियों से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 103वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने सावन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़  हो रही है

उन्होंने कहा कि इस वजह से देश के ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ भी हो रही है. मोदी ने कहा, बारिश का यही समय वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए भी उतना ही जरूरी होता है. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों में भी रौनक बढ़ गयी है. अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाने का काम जारी है. हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ जल संरक्षण के लिए नये-नये प्रयास कर रहे हैं.

एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकार्ड

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के पकरिया गांव में जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा सौ कुओं को पुनर्विकसित करने और उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकार्ड बनाए जाने का उल्लेख किया. मोदी ने कहा, मैं चाहूंगा कि हम सभी पेड़ लगाने और पानी बचाने के इन प्रयासों का हिस्सा बनें. सावन माह का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि देश के लोगों की आस्था और यहां की परंपराओं का एक पहलू और भी है कि ये जीवन को गतिशील बनाती हैं.

काशी में हर साल 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं

उन्होंने कहा, सावन में शिव आराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं. सावन की वजह से इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंगों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आपको यह जानकार भी अच्छा लगेगा कि बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब काशी में हर साल 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं. मोदी ने कहा कि इसी तरह अयोध्या, मथुरा और उज्जैन जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा, इससे लाखों लोगों का रोजगार भी मिल रहा है. उनका जीवन यापन हो रहा है.

100 वर्षीय महिला से पेरिस में हुई मुलाकात का जिक्र किया

यह सब हमारे सांस्कृतिक जनजागरण का परिणाम है. इसके दर्शन के लिए अब तो पूरी दुनिया के लोग हमारे तीर्थ स्थलों पर आ रहे हैं.’ प्रधानमंत्री ने अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करने वाले दो अमेरिकी नागरिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि यही भारत की खासियत है कि वह सबको अपनाता है, सबको कुछ न कुछ देता है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने फ्रांस की 100 वर्षीय महिला शारलोट शोपा से पेरिस में हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया. पीएम ने बताया कि वह इस उम्र में भी योगाभ्यास करती हैं तथा इसे अपने बेहतर स्वास्थ का कारण मानती हैं.

मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू होगा

प्रधानमंत्री ने  कहा, शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद में पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी स्‍थापित किये जायेंगे. कहा कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत देशभर में अमृत कलश यात्रा आयोजित की जायेगी. मोदी ने कहा, देश के गांव-गांव से, कोने-कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर यह अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से देश की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को वेबसाइट ‘युवा डॉट गॉव डॉट इन’ पर अपलोड करने की अपील भी की.

मुस्लिम महिलाओं ने बिना महरम (पुरुष साथी) हज यात्रा करने का जिक्र  किया

प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा बिना महरम (पुरुष साथी) हज यात्रा करने को एक बड़ा बदलाव करार देते हुए इसका श्रेय हज नीति में किये गये परिवर्तन को दिया. मोदी ने कहा कि इस बार उन्हें हज यात्रा से लौटी महिलाओं के कई पत्र भी मिले हैं, जो मन को बहुत ही संतोष देते हैं. उन्होंने कहा, ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने हज यात्रा बिना महरम पूरी की. ऐसी महिलाओं की संख्या सौ-पचास नहीं, बल्कि 4,000 से ज्यादा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही