Search

 
 
 

पीएम मोदी ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के बीच पसमांदा मुसलमान, UCC का जिक्र किया, विपक्ष पर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

 
Bhopal : पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने यहां हरी झंडी दिखाई. इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत...कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अगर कोई सफल नीति बनाता है तो मान लेना कि इसमें बूथ स्तर की जानकारी की बहुत बड़ी ताकत होती है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा कि हम AC कमरों में बैठकर पार्टियां चलाने वालों में से नहीं हैं. और न ही फतवे जारी करते हैं. हम वो लोग हैं जो गांव-गांव जाकर हर मौसम, हर परिस्थिति में जनता के बीच खुद को खपाते हैं.

पसमांदा मुसलमान वोटबैंक की राजनीति के शिकार हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया. बता दें कि एमपी में इसी साल चुनाव होने हैं. मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के समक्ष पीएम ने पसमांदा मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि पसमांदा मुसलमान वोटबैंक की राजनीति के शिकार हैं. इस क्रम में उन्होंने समान नागरिक संहिता(UCC) की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा नागरिक संहिता पर लोगों का भ्रम दूर करेगी.

विपक्ष को भ्रष्टाचार का, कमीशन का, कट मनी का हिस्सा मिलता है

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने ही दल के लिए जीते हैं, दल का ही भला करना चाहते हैं और वो ये सब इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का, कट मनी का हिस्सा मिलता है. कहा कि उन्होंने(विपक्षियों) जो रास्ता चुना है उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. यह तुष्टिकरण का रास्ता है तुष्टिकरण देश के लिए महाविनाशक होता है. यह देश के विकास को रोक देता है, देश में भेदभाव बढ़ाता है, देश में तबाही लाता है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि गरीब को गरीब बनाये रखने, वंचित को वंचित रखने से ही उनकी राजनीति की दुकान चलती है. पीएम ने कहा कि भाजपा के संस्कार अलग हैं, हमारे संकल्प बड़े हैं. हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश की है. भाजपा ने यह तय किया है कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही